Advertisements

उपसर्ग – परिभाषा, भेद और उदाहरण – Upsarg Kise Kahate Hain – Upsarg in Hindi

Hindi Grammar के इस भाग मे आप जानेंगे Upsarg Ki Paribhasha, Upsarg Kise Kahate Hai, Upsarg Ke Bhed तथा Upsarg Ke Prakar. आप मे से कई लोग हिंदी मे इस पाठ मे confuse रहते है। तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Upsarg In hindi मे कोई समस्य नहीं होगी।

Advertisements

इसको पढ़ने के बाद आप Upsarg In Hindi worksheets for class 9, 10, 11, 12, 8 आदि कक्षाओं के साथ-साथ UPTET, UP PET, UPSSSC UP Lekhpal Hindi जैसे सभी परीक्षाओं मे काफी मदद करेगा। तो इसको पूरा जरूर पढ़ें।

Upsarg Ki Paribhasha Upsarg Ke Bhed

Upsarg In Hindi

उपसर्ग की परिभाषा- उपसर्ग दो शब्दों यानी उप+सर्ग से मिलकर बना शब्द है, जिसमे उप का अर्थ समीप, पास व निकट होता है और सर्ग का अर्थ सृष्टि करना होता है। तो ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के प्रारम्भ मे आकर उनके अर्थ में कुछ विशेषता लाते है या नए शब्द का निर्माण करते है। उन्हे ही उपसर्ग (Prefixes) कहते है।

जैसे- हार के पहले प्र उपसर्ग लगा देने पर यह प्रहार शब्द बन जाता है।

यहाँ यह भी ध्यान रहे की उपसर्ग को आदि प्रत्यय भी कहा जाता है, जहाँ आदि का अर्थ होता है आरम्भ का।

Upsarg Ke Bhed

हिंदी भाषा मे देखा जाए तो, इसके कोई भेद नहीं है परन्तु इनको 4 भाग मे विभक्त किया गया है, भाषाओं के आधार पर क्योंकि Upsarg मे कुछ शब्द संस्कृत के है, कुछ हिंदी व अन्य भाषाओं के, तो ये निम्न भाम में विभक्त है-

  1. संस्कृत के उपसर्ग
  2. हिन्दी के उपसर्ग
  3. आगत उपसर्ग
  4. अंग्रेजी उपसर्ग

Upsarg In Sanskrit List – संस्कृत के उपसर्ग

उपसर्ग शब्द के इस भाग मे Upsarg In Sanskrit की पूरी लिस्ट नीचे दिया है। यहाँ ध्यान रहे की, संस्कृत के कुल 22 उपसर्ग ही है परन्तु, निस्, निर्, दुस्, दुर् मे कोई अन्तर नहीं माने जाने के कारण इनकी संख्या 19 मानी जाती है। इन्हे संस्कृत उपसर्ग या फिर तत्सम उपसर्ग भी कहते है।

उपसर्गअर्थउदाहरण
अधिअधिक, श्रेष्ठ, ऊपर, समीपताअधिकृत, अधिकार, अध्यवसाय
अतिअधिक, से परे, सीमाअतिवृद्धि, अत्याचार, अत्युक्ति
अनुपीछे, समानता, क्रमअनुमान, अनुप्रास, अनुकूल
अभिसामने, अच्छा, अधिकअभिमान, अभिलाषा, अभियान
अपबुरा, अभाव, विपरीतअपहरण, अपराध, अपशब्द
अवहीनता, पतनअवनति, अमानना, अवगुण
ओर, तक, सब तरफ सेआडम्बर, आचरण, आदर
उत्, उद्ऊपरउत्संग, उद्गम, उत्पात, उत्पन्न, उद्भव
उपसमीप छोटा, सहायकउपयुक्त, उपद्रव, उपहार
दुः/दुसबुरा, कठिन, दुष्टदुर्गम, दुष्कर, दुर्लभ, दुर्जन
दुरकठिन, गतलदुर्दशा, दुराग्रह, दुराचार, दुरवस्था, दुरुपयोग
निअलावा, नीचेनिवेदन, निकट, निबन्ध, निवास, निदान
निः/निस्बाहर, बिना, निषेधनिर्देश, निष्काम, निराकरण, निःशब्द
पराविपरीत, अनादरपराकाष्ठा, परामर्श, पराविद्या, पराधीन
परिचारों, आस-पासपरुणाम, परित्याग, परिसर, परिचय
प्रऊपर, आगे, गति, अधिकप्रणाम, परिसर, परित्याग, परिचय
प्रतिसमान, प्रत्येक, विपरीत, परिवर्तनप्रतिकूल, प्रतिदिन, प्रतिहिंसा
विविशेष, विपरीत, भिन्न, रहितविहार, विरह, वियोग, विवाद, विदेश, विमर्श
सम्संयोग, पूर्णतासंचय, सम्भाषण, सन्देश, सन्तोष
सुअच्छा, सरलस्वागत, सुकवि, सुवासित, सुअवसर
अन्नहीं, बुराअनुपयुक्त, अनन्त, अनागत, अनुपयोगी, अनिष्ट,
upsarg shabd list
upsarg shabd list

Upsarg In Hindi List – हिंदी के उपसर्ग

हिंदी के उपसर्ग मूल रूप से संस्कृत से ही विकसित हुए है। हिंदी के उपसर्गों की संख्या 10 है।

उपसर्गअर्थउदाहरण
अ/अन्अभाव, निषेधअलग, अजान, अथाह, अनपढ़, अनाम, अपढ़, अनमोल
अध्आधाअधपका, अधकचरा, अधखिला
उनएक कमउनहत्तर, उनतालीस, उनचास
हीनता, नहींऔघट, अवगुण, औघड़
क, कुबुराकुलेख, कुपूत, कुपात्र, कुचाल
स, सुअच्छा, सहितसगोत्र, सुकर्म, सुपूत, सुजान, सहित, सरस
दुबुरा, हीनदुलारा, दुकाल, दुसाध्य
निनहीं, अभावनिधड़क, निकम्मा, निडर
बिनबिना, निषेधबिनबादल, बिनपाए, बिनब्याहा
भरपूराभरपेट, भरमार, भरसक, भरपूर

आगत में उपसर्ग – Upsarg In Hindi

हिंदी भाषा में विदेशी भाषाओं से आए आगत उपसर्ग शब्द मुख्यतः उर्दू भाषा से विकसित हुए है, जो निम्न प्रकार से है-

उपसर्गअर्थउदाहरण
कमथोड़ा, हीनकमअक्ल, कमउगम्र, कमज़ोर
खुशअच्छाखुशबू, खुशहाल, खुशदिल
गैरअभाव, नहींगैर-कानूनी, गैरहाजिर, गैर-सरकारी
दरमेंदरअसल, दरकार, दरमियान
नाअभावनापसन्द, नाराज़, नासमझ
अनुसार मेंबनाम, बदौलत, बदस्तूर
अलनिश्चितअलबत्ता, अलगरज़, अलमस्त
बिलके साथबिल्कुल, बिलवजह, बिलआखिर
बरऊपर, बाहर, परबरदाश्त, बरखास्त
फ़िल, फीप्रति, मेंफिलहाल, फ़ीआदमी
बदबुराबदनीयत, बदतमीज़, बदमाश
बासाथबाइंसाफ, बावफा, भाकायदा
बिलाबिनाबिलाकसूर, बिलाशक
बेबिनाबेचारा, बेइमान
लाबिनालाजबाव, लाचार
सरमुख्यसरदार, सरताज
हमबराबरहमउम्र, हमवतन
हरप्रत्येकहररोज, हरएक
upsarg shabd for class 9 10 11 12

Upsarg In English – अंग्रेजी के उपसर्ग

हिन्दी भाषा मे विदेशी देशो से आए शब्दो को विदेशी शब्द या फिर अंग्रेजी शब्द कहते है, जो कि निम्न है-

उपसर्गअर्थउदाहरण
सबअधीन, नीचेसब-जज, सब-कमेटी
डिप्टीसहायकडिप्टी रजिस्ट्रार, डिप्टी कलेक्टर
वाइससहायकवाइस चांसलर, वाइसराय
जनरलप्रधानजनरल मैनेजर, जनरल सेक्रेटरी
चीफप्रमुखचीफ-इन्जीनियर, चीफ-मिनिस्टर
हेडमुख्यहेड मास्टर, हेड कलर्क
डबलदुगुनाडबलरोटी, डबल बेड
फुलपूराफुल शर्ट, फुल प्रूफ
हाफआधाहाफ पैंट, हाफ शर्ट

25 Upsarg In Hindi List

  1. निवेदन
  2. निर्देश
  3. परार्द्ध
  4. प्रतिदिन
  5. बदमाश
  6. भरमार
  7. दुसाध्य
  8. सुकर्म
  9. दुर्गम
  10. उपद्रव
  11. उपहार
  12. उपयुक्त
  13. निकट
  14. निबन्ध
  15. निवास
  16. औघट
  17. अधपका
  18. अथाह
  19. अपढ़
  20. हमउम्र
  21. हरएक
  22. अनाम
  23. डिप्टी, रजिस्ट्रार
  24. सरदार
  25. बिनपाए

50 Upsarg In Hindi List

  1. कमज़ोर
  2. कमअक्ल
  3. उनतालीस
  4. अधकचरा
  5. सुजान
  6. उनचास
  7. अधखिला
  8. सुपूत
  9. प्रगति
  10. प्रवेग
  11. खुशहाल
  12. खुशबू
  13. दरअसल
  14. नासमझ
  15. बदस्तूर
  16. बदौलत
  17. बनाम
  18. औघड़
  19. औघट
  20. भरपेट
  21. बिनपाए
  22. भरमार
  23. कुपूत
  24. सजग
  25. कुचाल
  26. कुलेख
  27. अलबत्ता
  28. बरखास्त
  29. बदतमीज़
  30. बावफा
  31. बाकायदा
  32. बिलाशक
  33. बेचारा
  34. सरताज
  35. हमवतन
  36. हमउम्र
  37. डिप्टी कलेक्टर
  38. डबलरोटी
  39. डबल बेड
  40. चीफ-इन्जीनियर
  41. निधड़क
  42. दुलारा
  43. दुकाल
  44. दुसाध्य
  45. भरपूर
  46. बिनबादल
  47. सहित
  48. सरस
  49. कुपात्र
  50. अवगुण

इसे भी जानें –

इसे भी पढ़े –

Upsarg Shabd In Hindi FAQ

Upsarg Ke Bhed Kitne Hain?

इसके भेद नहीं होते है, पर उपसर्ग को चार भाग मे विभक्त किया गया है।

संस्कृत के उपसर्ग
हिन्दी के उपसर्ग
आगत उपसर्ग
अंग्रेजी उपसर्ग

Hindi Me Upsarg List?

हिंदी मे मूल उपसर्ग की लिस्ट नीचे दिया गया है-


कु
चिर

सम
दु
चौ
पच
पर
बिन
भर

बहु
आप
अन
अध
उन

Upsarg Kise Kahate Kain?

ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के प्रारम्भ मे आकर उनके अर्थ में कुछ विशेषता लाते है या नए शब्द का निर्माण करते है। उन्हे ही उपसर्ग (Prefixes) कहते है।

Upsarg Meaning In English?

उपसर्ग को english में Prefixes कहते है, जिसका मतलब होता है पहले का, तो जो मूल शब्द किसी शब्द के पहले आता है उसे उपसर्ग कहते है।

तो आपको यह पोस्ट Upsarg Ki Paribhasha, Upsarg Kise Kahate Hain, Upsarg Ke Bhed तथा Upsarg Ke Prakar कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताए तथा आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *