Advertisements

Pratyay Ki Paribhasha – Pratyay in Hindi – प्रत्यय – परिभाषा, भेद और उदाहरण

Hindi Grammar के इस भाग मे आप जानेंगे Pratyay Ki Paribhasha, Pratyay Kise Kahate Hai, Pratyay Ke Bhed तथा Pratyay Ke Prakar. आप मे से कई लोग हिंदी मे इस पाठ मे confuse रहते है। तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Pratyay In hindi मे कोई समस्य नहीं होगी।

Advertisements

इसी के साथ 50 Pratyay Shabd List भी इसी पोस्ट मे मैने डाली है, जिससे आपको यह जानकारी मिल सके की प्रत्यय वाले शब्द कौन-कौन से होते है। तो चलिए जानते है, प्रत्यय किसे कहते हैं?

Pratyay Ki Paribhasha Pratyay Ke Bhed

Pratyay Ki Paribhasha – Pratyay In Hindi

प्रत्यय दो शब्दों से मिलकर बना है- प्रति + अय। जहाँ प्रति का अर्थ होता है, साथ मे पर बाद मे आने वाला तथा अय का अर्थ होता है चलने वाला। अतः प्रत्यय का शाब्दिक अर्थ होता है, शब्दों के साथ परन्त बाद में चलने वाला या लगने वाला।

अतः ऐसे शब्दांश जो शब्दों के अन्त में जुड़कर उनके अर्थ में कुछ परिवर्तन कर दे, या फिर नए शब्द का निर्माण करते है, उन्हें ही प्रत्यय शब्द कहते है।

जैसे- सफल+ता = सफलता

Pratyay Ke Bhed – प्रत्यय के भेद

हिंदी व्याकरण मे प्रत्यय के कुल दो भेद है- 1) कृत् प्रत्यय तथा 2) तद्धित प्रत्यय

कृत् प्रत्यय – Krit Pratyay Ki Paribhasha

ऐसे प्रत्यय जो क्रिया या धातु के अन्त में प्रयुक्त होते है, उन्हें ही कृत् प्रत्यय कहते है। कृत् प्रत्यय द्वारा बने शब्दों के कृदन्त शब्द कहते है।

जैसे- पढ़ना (क्रिया पद) + वाला (कृत् प्रत्यय) = पढ़ने वाला (कृदन्त शब्द)

कृत् प्रत्यय के कुल पाँच प्रकार के होते हैं-

  1. कर्तृवाचक कृदन्त
  2. कर्मवाचक कृदन्त
  3. करणवाचक कृदन्त
  4. भाववाचक कृदन्त
  5. क्रियावाचक कृदन्त

हिंदी के कृत प्रत्यय – Krit Pratyay In Hindi

प्रत्ययमूल क्रियाउदाहरण
खेल्, लूट्लूट, खेल
अकलेख, पाठलेखक, पाठक, गायक
अन्तलड़, पिट्पिटन्त, लड़न्त
अनजल्, लेलेन, जलन
अनापढ़, देदेना, पढ़ना
बैठ, मेलमेला, बैठा
आईखेल, लिख्खेलाई, लिखाई
आऊखा, टिक्खाऊ, टिकाऊ
आनमिल्, उठ्मिलान, उठान
आवजम्, घुम्जमाव, घुमाव
आवाछल्, बहक्छलावा, बहकावा
आवनासुह्, डरडरावना, सुहावना
आका, आक, आकूलड़ा, पढ़, तैरतैराक, पढ़ाकू, लड़ाका
आपा, आपपुज्, मिल्मिलाप, पुजापा
आहटघबर, झनझनघबराहट, झनझनाहट
आसमीठा, पीप्यास, मिठास
ओड़ा, ओड़हँस, भागहँसोड़, भगोड़ा
औती, औतासमझ, चुनचुनौती, समझौता
आवनी, औना, औनीमिच्, डर्, खेल्मिचौनी, डरावनी, खिलौना
इयाघट, छलछलिया, घटिया
घुड़क्, लग्लगी, घुड़की
मार्, काट्काटू, मारू
एराबस्, लूट्लुटेरा, बसेरा
ऐयाबच, हँसबचैया, हँसैया
ऐतबिगड़, लड़लड़ैत, बिगड़ैत
का फूल, छीलफूलका, छिलका
नापढ़, ओड़पढ़ना, ओढ़ना, खाना
नीछल, चटछलनी, चटनी, कहानी
वालाजा, जोसोनेवाला, जानेवाला

संस्कृत के कृत प्रत्यय – Krit Pratyay In Sanskrit

प्रत्ययमूल धातुउदाहरण
क्तिन् (ति)दृश्, कृदृष्टि, कृति
तव्यगम्, रक्ष्गन्तव्य, रक्षितव्य
क्तदा, पठ्दत्त, पठित
अनीयरक्ष, कथ्रक्षणीय, कथनीय
यत्गम्, लभ्गम्य, लभ्य
तृच्कृ, दादातृ, कर्तृ
अक्पाठ्, लेखलेखक, पाठक
धञ्भृ, धृभर, धर
pratyay shabd class 9 10 11 12
pratyay shabd class 9 10 11 12

तद्धित प्रत्यय – Taddhit Pratyay Ki Paribhasha

ऐसे प्रत्यय जो क्रिया या धातु को छोड़कर अन्य शब्दों जोकि, जैसे – संज्ञा, विशेषण, अव्यय व सर्वनाम में जुड़ते हैं, उन्हें कि तद्धित प्रत्यय कहते है। तद्धित प्रत्यय के द्वारा बने शब्द को तद्धितांत शब्द कहते है।

जैसे- नीला + इमा = नीलिमा

तद्धित प्रत्यय के नौ भेद होते है-

  1. कर्तृवाचक
  2. भाववाचक
  3. सम्बन्धवाचक
  4. गणनावाचक
  5. गुणवाचक
  6. स्थानवाचक
  7. सादृश्यवाचक
  8. ऊनवाचक
  9. स्त्रीवाचक

हिंदी के तद्धित प्रत्यय – Taddhit Pratyay In Hindi

प्रत्ययमूल शब्दउदाहरण
प्यास, भूखप्यासा, भूखा
आईठाकुर, विदाठकुराई, विदाई
आलुश्रद्धा, दयाश्रद्धालु, दयालु
आननीचा, ऊँचानिचान, ऊँचान
आनाबघेल, तेलंगबघेलाना, तेलंगाना
आरसोना, कुम्भकुम्भार, सोनार
आरा, आरीघास, हत्याघसियारा, हत्यारा
आला, आलदया, ससुरदयाला, ससुराल
आवटआम, नीमअमावट, निमावट
आसखट्टा, मीठाखटास, मिठास
आहटकड़ुआ, चिकनाकड़ुवाहट, चिकनाहट
इयाभोजपुर, दुःखभोजपुरिया, दुखिया
इमाअरूण, लालिमहिमा, अरुणिमा, लालिमा
इकधर्म, शरीरनैतिक, शारीरिक, धार्मिक
इतआनन्द, पुष्पपुष्पित, क्रोधित, आनंदित
खेत, सुस्तसुस्ती, खेती
ईलाजहर, रंगजहरीला, रंगीला
कृपा, दयादयालु, शंकालु, कृपालु
बाज़ार, गँवारबाज़ारू, गँवारू
एराचाचा, मामाचचेरा, ममेरा
एड़ीभांग, गाँजाभँगेड़ी, गँजेड़ी
ऐलाकस, विषकसैला, विषैला
औतीमान, काठकठौती, मनौती
ओलासाँप, खाटसँपोला, खटोला
ढोल, बालबालक, ढोलक
ऐलतोंद, झगड़ातोंदैल, झगड़ैल
रंग, संगरंगत, संगत
त्वमनुष्य, पशुमनुष्यत्व, पशुत्व
वत्मातृ, पुत्रपुत्रवत्, मातृवत्
पनलड़का, मैलालड़कपन, मैलापन
पाबूढ़ा, बहनबुढ़ापा, बहनापा
मानबुद्धि, शक्तिशक्तिमान, बुद्धिमान
हारालकड़ी, पानीपनिहारा, लकड़हारा
उष्मा, तमतमस, उमस
सानीला, पीलानीला-सा, पीला-सा
तामनुज, मधुरमधुरता, मनुजता
जाभावभानजा, भतीजा
हराएक, तीनतिहरा, एकहरा
वाँछः, पाँचनौवाँ, पाँचवाँ, सातवाँ
वालाधन, टोपीधनवाला, टोपीवाला
वानधन, रूप, गुणगुणवान, रूपवान, धनवान
लानहल, पहलपहला, नहला
टारोंग, कलूकलूटा, रोंगटा, चोट्टा
टीचोट, लँगोंटचोटी, कलूटी, लँगोटी
pratyay shabd
pratyay shabd

संस्कृत के तद्धित प्रत्यय – Taddhit Pratyay In Sanskrit

प्रत्ययमूल शब्दउदाहरण
मृदु, गुरुगौरव, मार्दव
आयनतिलक, वत्सवात्स्यायन, तिलकायन
इकमातृ, मुखमौखिक, मातृक
इत्पुष्प, तृषापुष्पित, तृषित
इम्अग्र, पश्चपश्चिम, अग्रिम
इमामहा, हरितमहिमा, हरीतिमा
इय्क्षत्रक्षत्रिय
इष्ठधर्म, भूमिधार्मिष्ठ, भूमिष्ठ
वसन्त, लोभवसन्ती, लोभी
ईन्काल, नवनवीन, कालीन
ईयनगर, मत्मदीय, नगरीय
एयराधा, विनितावैनतेय, राधेय
इकाप्रकाश, काशीप्रकाशिका, काशिका
बाल, नीतिनीतिक, बालक
तःमूल, वस्तुवस्तुतः, मूलतः
ताशिशु, लघुलघुता, शिशुता
त्वपुरुष, स्त्रीरुरुषत्व, स्त्रीत्व
त्रयत्, कुकुत्र, यत्र
थाअन्य, सर्वसर्वथा, अन्यथा
दाफल, सर्वसर्वदा, फलदा
धाद्वि, बहुबहुधा, द्विधा
मान्शक्ति, श्रीश्रीमान्, शक्तिमान्
वान्धन, श्रद्धाश्रद्धावान्, धनवान्
वत्ब्राह्मण, पुत्रब्राह्मणवत्, पुत्रवत्
वीयश, तेजतेजस्वी, यशस्वी
कर्क, तर्कतर्कश, कर्कश
शःशन, बहुबहुशः, शतशः
सात्आत्म, भूमिआत्मसात्, भूमिसात्
सम, शरणसाम्य, शरण्य
वत्स, बहुवत्सल, बहुल
मयतप, शान्तिशान्तिमय, तपोमय

स्त्रोतों के आधार पर प्रत्ययों का विभाजन

स्त्रोतो के आधार पर प्रत्ययों का विभाजन चार भागों मे किया गया है, जो निम्न है-

  1. देशज प्रत्यय
  2. विदेशज प्रत्यय
  3. तत्सम प्रत्यय
  4. तद्भव प्रत्यय

देशज प्रत्यय – Deshaj Pratyay In Hindi

प्रत्ययमूल शब्दउदाहरण
अक्कड़घूम्, पीघुमक्कड़, पिअक्कड़
आवटबन्, दिख्बनावट, दिखावट
इयलअड़, मर्मरियल, अड़ियल
अड़भूख, अंध्अंधड़, भुक्खड़
आटाखर्र्, फर्र्खर्राटा, फर्राटा

विदेशज प्रत्यय – Videshaj Pratyay In Hindi List

उर्दू एवं फारसी भाषा के प्रत्यय

प्रत्ययमूल शब्दउदाहरण
आनीरूह, बर्फरूहानी, बर्फानी
इयतइंसान, खैरखैरियत, इंसानियत
चा, चीवालाडोलची बगीचा
गारकरने वालारोजगार, मद्दगार
गीभाव प्रधानतागन्दगी, जिंदगी
मन्दजरूरत, अक्लजरूरतमन्द, अक्लमन्द
बाज, बाजीधोखा, चालधोखेबाज, चालबाज
दारकर्म प्रधानकर्जदार, ईमानदार
कारकाश्त, पेशपेशकार, काश्तकार
खानामुर्गी, डाकडाकखाना, मुर्गीखाना
खोरचुगल, रिश्वतचुगलखोर, रिश्वतखोर
दानकलम, पानपानदान, कमलदान
दारमाल, फलमालदार, फलदार
चश्म, खराबचश्मा, खराबा
आबजूल, गुलगुलाब, जुलाब
इन्दाचुनि, बसिबसिन्दा, चुनिन्दा

अंग्रेजी भाषा के प्रत्यय

प्रत्ययमूल शब्दउदाहरण
अरपेंट, डेंटपेन्टर, डेन्टर
आइटनक्सलनक्सलाइट
इयनद्रविड़द्रविड़ियन
इज्मकम्यून, बुद्धकम्यूनिज्म, बुद्धिज्म
इस्टसोशल, कम्युसोशललिस्ट, कम्युनिस्ट

तत्सम प्रत्यय – Tatsam Pratyay In Hindi

प्रत्ययमूल शब्दउदाहरण
पूज्, कथ्पूजा, कथा
आनीभव, देवभवानी, देवरानी
ईनयुग, कुलकुलीन, युगीन
ईयभवत्, भारतभारतीय, भवदीय
इतपुष्प, फलपुष्पित, फलित
इकवेद, लोकलौकिक, वैदिक
कारमुख्यत्, साधारणमुख्यतया, साधारणतया
ताकोमल, ममममता, कोमलता
तमउच्च, निकटनिकटतम, उच्चतम
त्वलघु, कविकवित्व, लघुत्व
आयुअल्प, दीर्घअल्पायु, दीर्घायु
लुदया,कृपाकृपालु, दयालु
मान्विद्या, बुद्धिबुद्धिमान, विद्यामान
वान्गुण, बलगुणवान, बलवान

तद्भव प्रत्यय – Tadbhav Pratyay In Hindi PDF

प्रत्ययमूल शब्दउदाहरण
सफ़ेद, चश्मचश़्मा, सफ़ेदा
आनामस्त, मर्दमस्तानी, मर्दानी
आनीजिस्म, रुहज़िस्मानी, रुहानी
खुश, दुःखदुःखी, खुशी
इचादरी, बागदरीचा, बागीचा
कारकाश्त, पेशकाश्तकार, पेशकार
खानाडाक, मुर्गीमुर्गीखाना, डाकखाना
खोरचुगल, रिश्वतचुगलखोर, रिश्वतखोर
गीमर्दाना, गंदगंदगी, मर्दानगी
गाररोज, मददमददगार, रोजगार
चा, चीबाग, बंदूकबगीचा, बंदूक़ची
दारमाल, फलमालदार, फलदार
दानकलम्, पानपानदान, कलमदान
नामाइकरार, फरारफरारनामा, इकरारनामा
बंदकमर, लटकलटकबंद, कमरबंद
बारहर, दरदरबार, हरबार

50 Pratyay Shabd List

यहाँ नीचे मैने प्रत्यय शब्द उदाहरण 50 के लगभग दिया है जो आपको पढ़ाई मे मदद करेगा, तथा इससे आपको यह भी पता चलेगा कि कौन-कौन शब्द प्रत्यय होते है।

  1. समझौता
  2. चुनौती
  3. डरावनी
  4. घटिया
  5. बसेरा
  6. बचैया
  7. हत्यारा
  8. अमावट
  9. ठकुराई
  10. डोलची
  11. गन्दगी
  12. मुर्गीखाना
  13. मालदार
  14. जुलाब
  15. फलदार
  16. दरीचा
  17. काश्तकार
  18. चुगलखोर
  19. गंदगी
  20. रोजगार
  21. मस्ताना
  22. रुहनी
  23. बागीचा
  24. जिस्मानी
  25. बर्फानी, खैरियत
  26. नक्सलाइट
  27. पेन्टर
  28. डेन्टर
  29. बुद्धिज्म
  30. कम्युनिस्ट
  31. पूजा
  32. देवरानी
  33. फलित
  34. भवदीय
  35. वैदिक
  36. बनावट
  37. खर्राटा
  38. अड़ियल
  39. दीर्घायु
  40. बुद्धिमान
  41. शक्तिमान
  42. बलवान
  43. ममता
  44. निकटतम
  45. बहुल
  46. शतशः
  47. कर्कश
  48. तेजस्वी
  49. बहुधा
  50. सर्वदा
  51. स्त्रीत्व
  52. लघुता
  53. कुत्र
  54. आत्मसात्
  55. रक्षितव्य
  56. रक्षणीय
  57. गम्य
  58. लेखक
  59. भर
  60. पठित

इसे भी जानें –

इसे भी पढ़े –

तो आपको यह पोस्ट Pratyay Ki Paribhasha, Pratyay Kise Kahate Hain, Pratyay Ke Bhed तथा Pratyay Ke Prakar कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताए तथा आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट अच्छी लगी हो ते शेयर जरूर करें, तथा किसी भी प्रश्न के लिए नीचे कमेंट करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *