Advertisements
|

सर्वनाम की परिभाषा, भेद, उदाहरण – Sarvanam Ki Paribhasha, Bhed, Udahran

इस पोस्ट मे आपको Sarvanam Ki Paribhasha के बारे मे बताया गया है तथा Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hain इसके बारे मे भी बताया हूँ। इस पोस्ट से आपको Sarvanam Kise Kahate Hain, Sarvanam Ke Prakar की जानकारी भी मिलेगी।

Advertisements

इसको पढ़ने के बाद आप Sarvanam in hindi class 9, 10, 11, 12, 8 आदि कक्षाओं के साथ-साथ UPTET, UP PET, UPSSSC Lekhpal जैसे सभी परीक्षाओं मे काफी मदद करेगा। तो इसको पूरा जरूर पढ़ें।

Sarvanam Ki Paribhasha Bhed Udahran

Sarvanam In Hindi – Sarvanam Ki Paribhasha

सर्वनाम की परीभाषा – सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ सबका नाम है। संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उसे सर्वनाम यानी Pronoun कहते है। जैसे-

  • राम देर से घर पहुँचा, क्योंकि उसकी ट्रेन देर से चली थी।

यहाँ, उसकी का प्रयोग राम के लिए हुआ है, अतः यहाँ उसकी शब्द इस वाक्य मे सर्वनाम है। हिंदी व्याकरण मे सर्वनामों की कुल संख्या 11 हो, जो इस प्रकार है- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।

Sarvanam Ke Bhed – Sarvanam Ke Prakar

सर्वनाम के भेद – व्यावहारिक तौर पर हिंदी व्याकरण मे सर्वनाम के निम्मलिखित छः भेद है, जो इस प्रकार है।

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
  2. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
  3. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
  4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
  5. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
  6. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)

पुरुषवाचक सर्वनाम (Purushvachak Sarvanam)

वह सर्वनाम जो पुरुष या स्त्री के नाम के स्थान पर प्रयुक्त होता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun) कहते है। यह तीन प्रकार का होता है- उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष एवं अन्य पुरुष।

पुरुषवाचक सर्वनामपरिभाषा
उत्तम पुरुषजिन सर्वनामों का प्रयोग वक्ता खुद के लिए करता है, वह उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम होता है।
मैं, मेरा, हम, मुझे, हमारी, मुझको
मध्यम पुरुषजिस सर्वनाम का प्रयोग सुनने वाले के लिए होता है, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
तुम, तू, आप, तुमने, आपने, तुम्हें
अन्य पुरुषजिस सर्वनाम का प्रयोग किसी अन्य व्यक्ति जन के लिए होता है, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
यह, वह, ये, वे, उनको, उन्हें

प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashna Vachak Sarvanam)

प्रश्न पूछने के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun) कहते है। जैसे – कौन, क्या, कहाँ आदि।

  • क्या वह आज यह काम कर देगा?
  • तुम उत्तर प्रदेश राज्य मे कहाँ रहते हो?
  • तुम क्या काम करते है?
  • कौन बाहर बैठ कर रो रहा था?
sarvanam ke bhed prakar

निजवाचक सर्वनाम (Nijvachak Sarvanam)

जिस शब्द का प्रयोग वक्ता खुद के लिए करता है और जो सर्वनाम प्रथम पुरुष, द्वितीय पुरुष, तृतीय पुरुष में निजत्व का बोध कराते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun) कहते है। जैसे-

  • मैं अपने आप काम कर लूँगा।
  • आप भला तो जग भला।
  • वह अपने आप ही यहाँ आया है।

निजवाचक सर्वनाम मे “आप” का प्रयोग निम्न अर्थों मे होता है-

  • सर्वसाधारण के अर्थ में भी “आप” का प्रयोग होता है।
    • अपने से बड़ों की आज्ञा का पालन हमें करना चाहिए।
  • निजवाचक “आप” का प्योग दूसरे व्यक्ति के निराकरण के लिए भी करता है।
    • उन्होंने मुझे रहने को कहा और आप चलते बने।
  • निजवाचक “आप” का प्रयोग किसी संज्ञा या सर्वनाम के अवधारण के लिए होता है।
    • जैस-मै और आप वहीं से आए है।
  • अवधारण के अर्थ में कभी-कभी “आप” के साथ ही जोड़ जाता है।
    • मैं यह काम आप ही कर लूँगा।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम (Sambandh Vachak Sarvanam)

जिस वाक्य मे संज्ञा व सर्वनाम के साथ सम्बन्ध प्रदर्शित करने के लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है, उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun) कहते है। जैसे- जो, सो, उसकी, जिसकी।

  • जिसकी लाठी उसकी भैंस
  • जो कहा गया है, वही करो।
  • जो देता है सो लेता है।

निश्चयवाचक सर्वनाम (Nischay Vachak Sarvanam)

जिस सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध होता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun) या फि संकेतवाचक सर्वनाम करते है। जैसे – यह, वह, ये, वे।

  • वह कल रात से रो रहा था।
  • वे आज दिल्ली जा रहे है।
  • यह काम महेश करेगा।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam)

जिस सर्वनाम शब्द में किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun) कहते है। जैसे- कोई, कुछ।

  • कोई भी यहाँ नहीं रहता है।
  • रमेश ने कुछ तो लाया है।

सर्वनाम के भेद के रूप

पुरुषवाचक सर्वनामउत्तम पुरुष – मै, हम, हमलोग
मध्यम पुरुष- तू, तुम, आप, तुमलोग, आपलोग
अन्य पुरुष – यह, ये, वह, वे, ये लोग, वे लोग
प्रश्नवाचक सर्वनामप्राणि बोधक – कौन, कौन-कौन
वस्तु बोधक – क्या, क्या-क्या
निजवाचक सर्वनामआप
सम्बन्धवाचक सर्वनामजो, सो
निश्चयवाचक सर्वनामनिकटवर्ती – यह, ये
दूरवर्ती – वह, वे
अनिश्चयवाचक सर्वनामप्राणि बोधक – कोई
वस्तु बोधक – कुछ

सर्वनाम के विकार रूप – विभिन्न कारकों में प्रयुक्त होने पर सर्वनाम शब्दों के रूप में भी परीवर्तन हो जाता है। इसके विकारी रूप है – मैंने, उसने, उसको, तुमने, तुमको, आपने, मुझको, मुझसे, हमने, हमको, हमसे, मेरा, तुमसे, तुझे, इसने, इसको, किसको, आपको आदि।

Sarvanam In Hindi PDF FREE DOWNLOAD

Sarvanam Ki Paribhasha व Sarvanam Ke Bhed आदि की जानकारी को इस Sarvanam PDF मे काफी अच्छे बनाया गया है। तो इस Free सर्वनाम PDF को download जरूर करें दिये गये लिंक पर क्लिक करके।

इसे भी जानें –

Sarvanam Ke Udaharan

  • गीता गांव जाती है,तब वह पेड़ पर से आम तोड़ कर खाती है ।
  • मोहन बहुत नटखट है ।
  • उसकी माँ यशोदा उसकी शरारतो से बहुत परेशान है।
  • उसके पास एक बांसुरी है जिससे मधुर आवाज़ आती है।
  • मोहन का घर यह है।
  • उसकी माताजी अध्यपिका है ।
  • उसने कुछ नहीं लिया।
  • कोई गा रहा है।
  • कमरे में कुछ पड़ा है।
  • कौन आया था?
  • राम के पिता का नाम क्या है?
  • यह पुस्तक किसकी है?
  • भारत का प्रधानमंत्री कौन है?
  • वह क्या कह रहा था?
  • कानपुर से क्या लाना है?
  • जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा।
  • जो सोएगा, सो खोएगा, जो जागेगा, सो पावेगा।
  • “जैसा करोगे वैसा भरोगे।”
  • जो आया है, सो जायेगा यह ध्रुव सत्य है।
  • जो करेगा से भरेगा।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।
  • द्वार पर कोई खड़ा है।

सर्वनाम प्रश्न उत्तर

  • वह मेरा घर कब बनाएगा ?, गहरे काले शब्द में सर्वनाम है – उत्तर – पुरूषवाचक
  • उसकी माता जी बीमार है।, वाक्य में सर्वनाम है – उत्तर – अन्य पुरूष वाचक
  • संज्ञा के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे………कहते हैं। उत्तर- सर्वनाम।
  • जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उन्हें ……….. कहते हैं। उत्तर- प्रश्नवाचक सर्वनाम।
  • पुरुषवाचक सर्वनाम के……….भेद होते हैं। उत्तर- तीन।
  • वे सर्वनाम शब्द, जो किसी दूर या पास की वस्तुओं की ओर संकेत करते हैं, वह……….कहलाते हैं। उत्तर – निश्चयवाचक सर्वनाम।
  • वाक्य में प्रयुक्त किए गए दूसरे संज्ञा या सर्वनामों के साथ सम्बन्ध करने के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें………….कहते हैं। उत्तर – सम्बन्धवाचक सर्वनाम।

Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hain?

व्यावहारिक तौर पर हिंदी व्याकरण मे सर्वनाम के निम्मलिखित छः भेद है, जो इस प्रकार है।
पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
सम्बन्धवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

Sarvanam Kise Kahate Hain?

संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उसे सर्वनाम कहते है।

Sambandh Vachak Sarvanam Ki Paribhasha?

जिस वाक्य मे संज्ञा व सर्वनाम के साथ सम्बन्ध प्रदर्शित करने के लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है, उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते है।

मैं किस प्रकार का सर्वनाम है?

मैं निचवाचक सर्वनाम का प्रकार है।

तो आपको Sarvanam In Hindi, Sarvanam Ki Paribhasha तथा Sarvanam Ke Bhed की जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं, साथ मे अगर कोई प्रश्न सर्वनाम को लेकर मन मे हो तो उसे भी जरूर पूछें। बाकी पोस्ट को शेयर करना न भूलें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *