Samvad Lekhan In Hindi For Class 8: हिन्दी संवाद लेखन, Examples, Questions
इस पोस्ट में आपको CBSE Samvad Lekhan In Hindi For Class 8 के बारे मे मैने यह पोस्ट तैयार की है, अगर आप भी कक्षा 8 के छात्र हैं और संवाद करने के लिए संवाद लेखन खोज रहें हैं तो यह पोस्ट आपको बहुत मदद करेगी। इसमे मैने मुख्य रूप से Samvad Lekhan For Class 8 को डाला है, जिससे की आपकी पढ़ाई अच्छे से हो सके और आप संवाद की प्रतियोगिता आदि मे भाग ले कर जीत सकें।

Samvad Lekhan In Hindi For Class 8
“संवाद लेखन” कक्षा 8 के छात्रों के लिए हिंदी भाषा के अध्ययन में शामिल एक सामान्य विषय है। यह दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच संवाद या वार्तालाप लिखने की कला को संदर्भित करता है। यह अभ्यास छात्रों को उनके लेखन कौशल को बढ़ाने में मदद करता है और हिंदी व्याकरण और शब्दावली पर उनकी पकड़ को बेहतर बनाता है। तो बस नीचे पोस्ट को स्क्रोल करे और सभी CBSE Samvad Lekhan For Class 8 Hindi को पढ़ें और जानकारी प्राप्त करें।
प्रश्नः 1) आँखों देखी बस दुर्घटना के संबंध में पिता और पुत्र के मध्य संवाद
उत्तरः
- पिता : रामू! आज तो तुमने बहुत देर कर दी।
- रामू : पिताजी ! हमारे विद्यालय के एक छात्र का बस दुर्घटना में निधन हो गया। हम अफ़सोस करने के लिए उसके घर गये थे।
- पिता : बस दुर्घटना ! कैसे?
- रामू : विद्यालय के पास लाल बत्ती पर बस रुकी थी। वह छात्र बस से उतर रहा था तभी पीछे से मिनी बस ने आकर उसे कुचल दिया। पिताजी!
- पिता : ओह ! उसके घर में कौन-कौन हैं?
- रामू : पिताजी! दो माह पहले माताजी कार दुर्घटना में चल बसी थी। बस अब पिता और एक छोटा भाई रह गया।
- पिता : विधाता का भी खेल निराला है बेटा! ईश्वर से प्रार्थना करो कि उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रश्नः 2) सड़क-दुर्घटना को लेकर संवाद
उत्तरः
- पहला यात्री : अरे! वह देखो दुर्घटना हो गई!
- दूसरा यात्री : अरे! वह देखो रिक्शा उलट गया!
- तीसरा यात्री : अरे! इस आदमी के तो सिर से खून बह रहा है!
- पहला यात्री : अरे! इस कार वाले ने टक्कर मारी। पकड़ो उसे, पकड़ो। पुलिस को खबर करो।
- कारवाला : मलती मेरी नहीं, अरे वह रिक्शावाला बिना हाथ दिये ही मुड़ गया था। मैंने इसके मुड़ने पर जल्दी से ब्रेक लगाया था, फिर भी……….1
- तीसरा यात्री : हाँ हाँ, कारवाला सच कह रहा है, मैंने देखा था, गलती रिक्शेवाले की ही थी।
- दूसरा यात्री : इसे जल्दी अस्पताल ले चलो, इसके सिर से खून बह रहा है।
- कारवाला : हाँ, जल्दी करो! कार में बैठाओ। मैं इसे पास के अस्पताल में ले चलता हूँ।
प्रश्नः 3) वृक्षारोपण को लेकर दो मित्रों में संवाद
उत्तरः
- संजय : अरे मित्र! सुबह-सुबह कैसे आना हुआ?
- अजय : मित्र ! आज कुछ नया काम करें, इसलिए आया
- संजय : क्या काम करें? कौनसा नया काम सूझा? क्या कुछ सोच रखा है?
- अजय : स्वच्छ वायु मिले, पर्यावरण शुद्ध रहे, यह सोचा है! इसलिए कुछ वृक्षों की रोपाई करने चलें।
- संजय : कौनसे वृक्ष और कहाँ पर?
- अजय : पास के उपवन में, यही नीम, जामुन, बेर आदि के वृक्ष रोपें।
- संजय : क्या इनकी पौध मिल जायेगी?
- अजय : अरे! आज वहाँ पर ग्राम पंचायत ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा है, वहीं पौध मिल जायेगी।
- संजय : तब तो यह काम आसानी से हो जायेगा।
- अजय : यह कहो कि पर्यावरण की सुरक्षा और हरीतिमा की वृद्धि का काम हो जायेगा।
Samvad Lekhan In Hindi For Class 8 CBSE
जब हम किसी के साथ मौखिक वार्तालाप को लिखित रूप देते हैं तो उसे संवाद लेखन कहते हैं। संवाद लिखना एक कला है। इससे हम अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। संवाद पात्रों की परिस्थितियों और चरित्र को प्रकट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस विधा में अभ्यास नितांत आवश्यक है।
प्रश्नः 4) छात्र और प्राचार्य के मध्य संवाद
उत्तरः
- छात्र : श्रीमान्! क्या मैं अन्दर आ सकता हूँ?
- प्राचार्य : हाँ आओ! छात्र : (प्रवेश करके) मैं आपके विद्यालय में प्रवेश चाहता हूँ।
- प्राचार्य : पहला विद्यालय क्यों छोड़ना चाहते हो?
- छात्र : पिताजी का यहाँ तबादला हो गया है और – आपका विद्यालय हमारे घर के पास है।
- प्राचार्य : वहाँ कौन-सी कक्षा में पढ़ रहे थे?
- छात्र : आठवीं कक्षा में श्रीमान् ! यह मेरा प्रगति-पत्र और विद्यालय छोड़ने की टी.सी. है।
- प्राचार्य : (प्रगति-पत्र और टी.सी. देखकर) यह लो प्रवेश आवेदन-पत्र। इसे भरकर पिताजी के हस्ताक्षर करवाकर मेरे पास ले आना।
- छात्र : (प्रवेश आवेदन-पत्र लेकर) धन्यवाद श्रीमान् !
प्रश्नः 5) कोविड-19 को लेकर दो व्यापारियों के मध्य संवाद
उत्तरः
- हरीश : कैसे हो सुरेश भाई, क्या चल रहा है?
- सुरेश : क्या बताएँ हरीश भाई, सब मंदा ही चल रहा
- हरीश : इस वैश्विक बीमारी कोरोना ने तो सभी की हालत खराब कर दी है।
- सुरेश : हाँ भाई। इसके कारण व्यापार में बहुत गिरावट आ गई, महंगाई बढ़ती जा रही है।
- हरीश : हाँ भाई, क्या बताएँ सभी का यही हाल है, किसी की नौकरी पर बन आई तो किसी की जान पर बन आई।
- सुरेश : हाँ भाई, बड़े दुःख की बात है, उन परिवारों पर तो दुःख का पहाड़ टूट पड़ा जिनके परिजन बीमारी की वजह से मृत्यु को प्राप्त हो गए।
- हरीश : इसलिए कहता हूँ जान है तो जहान है, व्यापार का क्या है कभी तेज, कभी मंदा। जीवन रहेगा तो एक दिन सब ठीक हो जाएगा।
- सुरेश : हाँ भाई, आप सही कह रहे हो।
Samvad Lekhan In Hindi For Class 8 Topics
प्रश्नः 5) स्वच्छता के सम्बन्ध में दो विद्यार्थियों के मध्य संवाद
उत्तरः
- राम : हमारे देश में इतनी ज्यादा गंदगी क्यों है?
- अनिल : हम भारत को स्वस्थ रखने पर समुचित ध्यान नहीं देते हैं।
- राम : मैं एक नागरिक के रूप में क्या कर सकता हूँ?
- अनिल : हमें कचरे को कचरा पात्रों में डालना चाहिए। हमें सार्वजनिक स्थानों पर गन्दगी करने से बचना चाहिये।
- राम : क्या भारत सरकार ने स्वच्छ भारत के लिए कोई कार्य योजना शुरू की है?
- अनिल : हाँ, भारत सरकार ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ शुरू किया है।
- राम : यदि हम सब नागरिक इन नियमों का पालन करें तो हम स्वच्छ भारत के लिये योगदान कर सकते हैं।
- अनिल : हाँ, मैं आशा करता हूँ विद्यार्थी और नागरिक भारत की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
प्रश्नः 6) प्रदूषण के सम्बन्ध में दो छात्रों के मध्य संवाद
उत्तरः
- मोहन : अरे गिरीश! सुबह-सुबह कहाँ से आ रहे हो?
- गोपाल : पास के पार्क में ही तीन-चार चक्कर लगाकर आ रहा हूँ। क्या आप सुबह सैर करने नहीं जाते?
- मोहन : मैं भी जाता हूँ। सुबह-सुबह थोड़ी साफ हवा का आनन्द लिया जा सकता है।
- गोपाल : बिल्कुल ठीक कह रहे हो। मैंने तो अपने जीवन में इतना प्रदूषण कभी नहीं देखा।
- मोहन : यह सब सरकार का किया धरा है।
- गोपाल : इसमें सरकार क्या करेगी? वाहनों से निकलने वाले धुएँ से वायु प्रदूषण फैलता है।
- मोहन : प्रदूषण का कारण केवल वाहनों से निकलने वाला धुआँ ही नहीं, बल्कि शहरों में स्थित औद्योगिक इकाइयाँ भी हैं
- गोपाल : हाँ, आपकी यह बात तो बिल्कुल ठीक है।
Samvad Lekhan In Hindi For Class 8 Questions
बातचीत लिखते समय इन बातों पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि वाक्य-विन्यास सजीव रहे। भाषा सहज होनी चाहिए। इसमें कठिन शब्दों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। बातचीत के वाक्य लंबे नहीं होने चाहिए। सेटअप करें और आकर्षक बनें। मुहावरे की भाषा बड़ी रोचक है। इसलिए मुहावरों का प्रयोग करना चाहिए।
प्रश्नः 7) दो सहेलियों के मध्य वार्तालाप
उत्तरः
- अनीता : सुहानी, आज शाम तुम क्या कर रही हो?
- सुहानी : कुछ नहीं अनीता, बस एक तस्वीर पूरी करने में लगी हूँ।
- अनीता : कैसी तस्वीर?
- सुहानी : अरे! स्कूल में पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता रखी है ना? क्यों तुम्हारे पास सूचना नहीं आई।
- अनीता : अरे हाँ, आई तो थी, मैं भूल गई।
- सुहानी : हाँ उसमें हमें घर पर ही चित्र बनाना है।
- अनीता : फिर भेजेंगे कैसे?
- सुहानी : अरे! तस्वीर पूरी होने पर ऑनलाइन माध्यम से स्कूल की वेबसाइट पर भेजना है।
- अनीता : अच्छा।
- सुहानी : हमें 3 जून तक भेजनी है क्योंकि अन्तिम तारीख
- अनीता : ठीक है फिर, अभी तो समय है, मैं भी बना ही लेती हूँ।
- सहानी : जरूर, हमें कोशिश अवश्य करनी चाहिए।
प्रश्नः 8) यातायात हवलदार और दुपहिया वाहन चालक के मध्य संवाद
उत्तरः
- हवलदार : रुको, रुको, किनारे लगाओ स्कूटर को।
- चालक : क्या बात हो गई हवलदार साहब?
- हवलदार : लाइसेंस निकालो।
- चालक : क्यों?
- हवलदार : अभी बताता हूँ।
- चालक : क्या?
- हवलदार : ये पीछे वाली सवारी का हेलमेट कहाँ है?
- चालक : है तो सही, हवलदार साहब, ये रहा।
- हवलदार : हेलमेट हाथ में रखने के लिए होता है या सिर पर लगाने के लिए?
- चालक : क्या करें साहब, इन महिलाओं को कितना ही समझाओ, नहीं मानती, कहती है बाल खराब हो जायेंगे।
- हवलदार : जान ज्यादा जरूरी है या बाल? क्यों बहनजी?
- महिला : जी जान है, माफ कीजिए, मैं आगे से इस बात का ध्यान रखूगी।
- हवलदार : आज तो छोड़ रहा हूँ आइन्दा ऐसी गलती पर सीधे चालान कटेगा।
- चालक : जी धन्यवाद साहब, आगे से कभी गलती नहीं होगी।
Samvad Lekhan In Hindi For Class 8 Examples
प्रश्नः 9) विद्यालय के मैदान में खड़े दो छात्रों की बातचीत को अपने शब्दों में संवाद रूप में लिखिए।
(पंकज और मोहित) के बीच संवाद
उत्तरः
- पंकज : मोहित! चलो, उस दौड़ में हम भी भाग लें।
- मोहित : नहीं पंकज, मैं दौड़ में भाग नहीं ले सकता।
- पंकज : क्यों?
- मोहित : छह माह पूर्व मेरा ऐक्सीडेण्ट हो गया था।
- पंकज : कैसे?
- मोहित : उस समय मैं साइकिल से विद्यालय आ रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल वाले ने पीछे से टक्कर मार दी थी।
- पंकज : फिर क्या हुआ था?
- मोहित : एकत्र भीड़ में से कुछ लोग मुझे पास के अस्पताल में ले गये थे।
- पंकज : फिर आपको अस्पताल से छुट्टी कब मिली थी?
- मोहित : पाँचवें दिन मुझे अस्पताल से यह कहते हुए छुट्टी मिली थी कि आपकी टाँग की हड्डी में थोड़ी दरार आ गयी है। सावधानी रखना। तब से मैं दौड़ता-भागता नहीं हूँ।
- पंकज : यह तुम ठीक ही करते हो। तुम्हारे लिए सावधानी रखना अति आवश्यक है।
प्रश्नः 10) फलवाला और ग्राहक फलवाला : आइये, बाबूजी! अच्छे सेव हैं।
उत्तरः
- ग्राहक : किस भाव से बेचे हैं, सेब?
- फलवाला : बाबूजी! आपको चालीस रुपए किलो लगा दूंगा।
- ग्राहक : चालीस रुपये तो अधिक माँग रहे हो।
- फलवाला : बाबूजी! माल के दाम हैं।
- ग्राहक : सो तो ठीक है। तीस रुपये लगा दोगे।
- फलवाला : बाबूजी ये तो असली कश्मीरी सेव हैं। आपके लिए छत्तीस रुपये लग जाएँगे।
- ग्राहक : बत्तीस रुपये लगाते हो, तो एक किलो दे दो।
- फलवाला : बोहनी कर रहा हूँ, बाबूजी! आपको निराश नहीं करूँगा। यह लीजिये एक किलो सेव।
Samvad Lekhan In Hindi For Class 8 RBSE
प्रश्नः 11) यात्री और बस परिचालक के मध्य संवाद यात्री बस, कब चलेगी?
उत्तरः
- परिचालक : बस चलने ही वाली है।
- यात्री : यह बात तो तुम कबसे कह रहे हो?
- परिचालक : सच तो यह है कि दो-चार सवारियों की प्रतीक्षा है।
- यात्री : आप लोगों की जब इच्छा होती है, तब चलाते हो।
- परिचालक : ऐसी बात नहीं है। बसों के चलने का निश्चित समय ही है।
- यात्री : प्रतीक्षा में चाहे बस लेट हो जाए।
- परिचालक : ऐसी बात नहीं है। समय की भरपायी तो हम कर ही लेते हैं।
- यात्री : यह ठीक नहीं है, बस निर्धारित गति-सीमा के अन्दर ही चलानी चाहिए। इसीलिए कहा गया है-‘समय पर चलो, सुरक्षित चलो।’
- परिचालक : ठीक है, चलते हैं।
प्रश्नः 12) समाज में व्याप्त लड़का-लड़की के भेदभाव को लेकर संवाद
उत्तरः
- सुनीता : क्या कर रही हो सरला?
- सरला : कुछ नहीं, आज तो छुट्टी है, यूँ ही बैठी हूँ।
- सुनीता : यूँ ही नहीं, तुम कुछ सोच रही हो!
- सरला : क्या बताऊँ! घर में भाभी के लड़की पैदा हुई है। लगता है संसार में लड़की होना एक अभिशाप है।
- सुनीता : सच कहती हो। चाहे सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे लगाती रहे, परन्तु समाज में लड़की को नहीं, लड़के को ही महत्त्व दिया जाता है।
- सरला : इसी कारण आजकल माँ के गर्भ में ही लड़की को समाप्त कर दिया जाता है।
- सुनीता : अल्ट्रासाउण्ड मशीन से चुपचाप लिंग-परीक्षण कर लोग कानून का खुलेआम उल्लंघन करते
- सरला : समाज में व्याप्त लड़का-लड़की का भेदभाव कब समाप्त होगा?
- सुनीता : यह तो अब हमें ही सोचना होगा! आखिर लड़कियाँ कब तक सहती रहेंगी।

CBSE Samvad Lekhan In Hindi For Class 8 PDF
इसमे आपको मैनें इन सभी संवाद लेखन हिंदी मे कक्षा 8 PDF file दी है, आपको बस नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना है और इस PDF File को Download करना है।
Also Study
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 1
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 2
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 3
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 4
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 5
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 6
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 7
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 9
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 10
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 11
- Samvad Lekhan In Hindi For Class 12
- Unseen Passage
- Unseen Poem
संवाद किसे कहते हैं?
संवाद दो या दो से अधिक लोगों के बीच एक लिखित या बोली जाने वाली बातचीत का आदान-प्रदान है और एक साहित्यिक और नाटकीय रूप है जो इस तरह के आदान-प्रदान का वर्णन करता है। संवाद, उपन्यास में, दो या दो से अधिक पात्रों के बीच एक मौखिक आदान-प्रदान है। सरल भाषा में बोलना किसे कहते हैं; जैसे फिल्मों में, सीरियल्स में या फिर किसी मीटिंग में। और दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच होने वाले विचारों के संवाद को भी संवाद कहते हैं, बात करने वाला रिपोर्टर होता है।

संवाद में क्या क्या विशेषताएं होनी चाहिए?
संवाद की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित हो सकती हैं:
- सही समय: बातचीत करने के लिए सही समय का चुनाव करना भी महत्वपूर्ण होता है। संवाद ऐसे समय में करना चाहिए जब सभी लोग सक्रिय हों और स्थान भी सीमित न हो।
- लिसनिंग स्किल्स: एक-दूसरे को सुनने में सक्षम होना बेहद जरूरी है। संवाद के दौरान ध्यान से सुनना और समझना जरूरी है। इससे दूसरे व्यक्ति को महत्वपूर्ण महसूस होता है और संचार की गुणवत्ता बढ़ जाती है।
- स्पष्टता: संवाद के दौरान बातचीत स्पष्ट होनी चाहिए। व्यक्तिगत और सामान्य विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया जाना चाहिए ताकि दूसरे व्यक्ति को समझने में कोई समस्या न हो।
- संवेदनशीलता: संवाद को संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। यह आपसी समझ, समर्थन और सहानुभूति रखने की क्षमता होनी चाहिए। संचारी अंतःक्रिया में, लोगों में दूसरों की भावनाओं और विचारों को समझने और उनका सम्मान करने की क्षमता होनी चाहिए।
संवाद लेखन में ध्यान देने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हो सकती हैं:
- विचारों को दोहराने से बचना चाहिए।
- संवाद लेखन में सरल एवं छोटे वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए।
- संवाद लेखन में किसी भी पात्र का कथन अधिक लंबा नहीं चलना चाहिए।
- संवाद लेखन के अंत में इसे एक बार पढ़ना और दोहराना आवश्यक है ताकि अशुद्धियों को समाप्त किया जा सके।
- भाषा श्रोता के मानसिक स्तर के अनुकूल होनी चाहिए।
- संप्रेषण की भाषा सरल और सुगम होनी चाहिए।
Conclusion
तो आपको यह पोस्ट CBSE Samvad Lekhan In Hindi For Class 8 कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं तथा पोस्ट को शेयर अपने दोस्तों मे जरूर से जरूर करें, क्योंकि STUDYBABA.IN पर ही आपको सबसे सही जानकारी देने का काम हम कर रहें है और करते रहेंगे।